
G20 Summit 2023 / नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन के पहले सत्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने ऐलान किया कि जी20 का अब विस्तार होने जा रहा है। उन्होंने ने अफ्रीकी यूनियन के आधिकारिक रूप से जी20 ग्रुप में शामिल करने का ऐलान किया है।
जी20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। अपने संबोधिन की शुरूआत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मोरक्को भूकंप पर बात की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा विश्व मोरक्को के साथ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि आप सभी की सहमति के साथ आज से अफ्रीकी यूनियन जी20 का स्थायी सदस्य बनने जा रहा है। उनके इस ऐलान के साथ ही तमाम नेताओं ने तालिया बजाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमनी को साथ लेकर आए और पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर इसके लिए बधाई दी।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद बारी-बारी सभी वैश्विक नेता अपनी बात रखेंगे। मोरक्को भूकंप पर पीएम ने कहा कि जी20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी20 के अध्यक्ष के तौर भारत पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि सभी मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को एक विश्वास, एक भरोसे में बदलें. यह हम सभी को साथ मिलकर चलने का समय है। इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक बन सके।
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, नॉर्थ-साउथ का डिवाइड हो, ईस्ट-वेस्ट की दूरी हो, आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी हो, हेल्थ, एनर्जी और वाटर सिक्योरिटी हो… पीएम ने कहा कि आने वाले समय के लिए हमें इन चुनौतियों के ठोस समाधान के लिए आगे बढ़ना होगा। G20 Summit 2023
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।