G20 Summit : दिल्ली से दूर किए जाएंगे आवारा कुत्ते, बंदर और कबूतर
G20 Summit
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:53 AM
G20 Summit : नई दिल्ली। सरकार देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों, बंदरों और यहां तक कि कबूतरों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। आवारा कुत्तों, बंदरों और कबूतरों पर लगाम लगाने का अभियान और कैब चालकों को प्रशिक्षण देना जी20 सम्मेलन की तैयारियों का हिस्सा है।
G20 Summit
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को जी20 शिखर सम्मेलन और शहर में संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक में बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि सरकारी भूमि पर अनधिकृत और अवैध कब्जे के कारण विभिन्न विभागों का बाधित हो रहा है।
बैठक में “उबर” ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने और उनके भुगतान पोर्टल को अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लेनदेन के अनुकूल बनाने और आवारा मवेशियों, कुत्तों और बंदरों समेत कबूतरों की समस्या से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
कुल 26 विभाग और एजेंसियां उन्हें सौंपे गए विशिष्ट कार्यों पर काम कर रही हैं, जिनमें से 24 ने बैठक में विचार के लिए अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की।
उप राज्यपाल कार्यालय के एक बयान के अनुसार अपनी कार्य योजना के साथ न आने वाले रेलवे और सीपीडब्ल्यूडी को एक सप्ताह के भीतर “कार्य योजना” प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।