G7 News : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिले पीएम मोदी
PM Modi meets Ukrainian President Volodymyr Zelensky
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:09 AM
हिरोशिमा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जी-7 समूह के शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है।
पीएमओ ने ट्वीट कर दी जेलेंस्की से बातचीत की जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की।
जी7 समूह की बैठक में शामिल होने जापान गए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।