Gandhi Jayanti पर भेजें ये दिल छू लेने वाले Quotes और Wishes
भारत
चेतना मंच
02 Oct 2025 09:37 AM
हर साल 2 अक्टूबर को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाता है। यह दिन सिर्फ एक जन्मतिथि नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा जैसे मूल्यों की याद दिलाता है जिनके जरिए बापू ने भारत को आजादी दिलाई। गांधी जयंती 2025, जो इस बार 2 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रही है, न केवल बापू को श्रद्धांजलि देने का दिन है बल्कि उनके दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर है। Gandhi Jayanti Wishes
बापू के विचारों से मिलती है जीवन की राह
महात्मा गांधी का जीवन बहुत साधारण था लेकिन उनके विचारों ने पूरी दुनिया को बदल दिया। सत्य और अहिंसा को उन्होंने केवल भाषणों में नहीं बल्कि अपने जीवन में जिया। आज जब दुनिया हिंसा, लालच और स्वार्थ से जूझ रही है तब बापू के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।
गांधी जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं
गांधी जयंती के मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर इन सुंदर और प्रेरणादायक संदेशों के साथ बापू को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
बापू ने लड़ी बिल्कुल अजब लड़ाई,
ना तोप, ना तलवार, ना कोई लड़ाई।
सिर्फ सत्य-अहिंसा का सहारा लिया,
पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया।
ऐनक पहने, लाठी पकड़े, चलते थे जो शान से,
दुबले-पतले से थे बापू, लेकिन सीना तान के।
बस जीवन में ये याद रखना,
सच और मेहनत का सदा साथ रखना।
बापू तुम्हारे साथ हैं, हर बच्चे के पास हैं।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम,
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,
सबको सन्मति दे भगवान।
महात्मा गांधी के अनमोल विचार
बापू के विचार आज भी हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। कुछ प्रेरणादायक विचार यहां साझा कर रहे हैं।
अहिंसा कायरता की आड़ नहीं, यह वीरता का प्रतीक है।
पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
धरती के संसाधन हमारी जरूरतें पूरी करने के लिए हैं, लालच के लिए नहीं।
स्वयं को जानने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को औरों की सेवा में लगा देना।
किसी देश की महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार होता है।
गांधी जयंती क्यों है महत्वपूर्ण?
2 अक्टूबर न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बदलाव लाने के लिए हिंसा नहीं बल्कि सत्य, सेवा और संयम की जरूरत होती है। Gandhi Jayanti Wishes