
देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है। गली-गली में गणपति बप्पा के पंडाल सजते हैं, घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होती है और भक्त विधि-विधान से पूजन करते हैं। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली से लेकर देश के हर कोने तक गणेशोत्सव की रौनक दिखाई देती है। भक्त बप्पा को मोदक, लड्डू और विभिन्न पकवानों का भोग लगाते हैं। सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन से माहौल में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। Ganesh Chaturthi 2025
इस पावन मौके पर लोग अपने प्रियजनों को संदेश और शुभकामनाएं भेजते हैं। यदि आप भी इस गणेश चतुर्थी अपनों को बप्पा के आगमन की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए अनमोल संदेश (Ganesh Chaturthi Wishes 2025 in Hindi) आपके काम आ सकते हैं—
गणपति बप्पा मोरया! बप्पा आपके जीवन से हर विघ्न हटा दें और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।
बप्पा का आगमन आपके घर में खुशियां और सौभाग्य लाए। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विघ्नहर्ता गणेश आएं आपके द्वार, करें हर संकट का नाश और दें अपार सुख-संपत्ति।
मोदक जितनी मिठास और बप्पा का आशीर्वाद आपके जीवन को मंगलमय बना दे।
हर कार्य में सफलता मिले और आपके घर में शांति व समृद्धि बनी रहे। जय श्री गणेश!
गणपति जी का स्नेह और आशीर्वाद आपके हर कदम पर साथ रहे। शुभ गणेश चतुर्थी!
बप्पा का नाम लेते ही दुख-दर्द दूर होते हैं। गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।
बप्पा आएं संग खुशियों की बरसात लेकर, आपके जीवन को संवार दें। गणपति बप्पा मोरया!
बुद्धि, बल और ज्ञान के दाता गणराज आपके जीवन में नई रोशनी भर दें।
गणेश जी का आशीर्वाद हर दिन आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। हैप्पी गणेश चतुर्थी! Ganesh Chaturthi 2025