गणेश चतुर्थी पर इन संदेशों से बांटिए प्यार, बप्पा जरूर होंगे प्रसन्न
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:15 AM
गणेश महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज यानी 27 अगस्त से पूरे देश में जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है। यह केवल एक त्योहार नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का उत्सव है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म की खुशी में मनाया जाता है जो बुद्धि, विवेक, सौभाग्य और सफलता के देवता माने जाते हैं। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं, 10 दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं, भजन गाते हैं और अंत में विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई देते हैं। Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
ऐसे खास अवसर पर क्यों न अपने प्रियजनों को शुभकामनाओं के रूप में ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा जाए? यहां हम कुछ खास गणेश चतुर्थी शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप WhatsApp, SMS, सोशल मीडिया या कार्ड के जरिए शेयर कर सकते हैं।
गणेश महोत्सव 2025 के लिए सुंदर शुभकामनाएं संदेश
“गणेश जी का रूप निराला, चेहरा कितना भोला भाला, जब भी आती कोई मुसीबत, वही तो हैं संकट हरने वाला।” गणेश महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
“गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! भगवान गणेश आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। शुभ गणेश चतुर्थी।”
“इस शुभ पर्व पर गणेश जी आपकी हर मनोकामना पूरी करें, आपका जीवन खुशियों से भर जाए।” जय श्री गणेश।
“गणेश जी के आने से जीवन में नई शुरुआत हो, सफलता के नए रास्ते खुलें और हर संकट का अंत हो।” गणेश महोत्सव की ढेर सारी बधाइयां।
“जब जब जीवन में अंधेरा छाए, गणेश जी की कृपा आपको राह दिखाए। यह गणेशोत्सव आपके लिए मंगलमय हो।”
“आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो, आपकी तरक्की की हर किसी की जुबां पर बात हो, जब भी कोई मुश्किल आए, तो गणपति हमेशा आपके साथ हो।”
“शुभ लाभ और सिद्धि विनायक की कृपा से आपके जीवन में आए उजाला ही उजाला। गणपति बप्पा मोरया!”
इन संदेशों को आप WhatsApp स्टेटस, इंस्टाग्राम रील्स, Facebook पोस्ट या ग्रीटिंग कार्ड्स के तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। यकीन मानिए, इन भावनाओं को पढ़कर बप्पा भी प्रसन्न होंगे और आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi