
Ganesh Visarjan 2023: मुंबई की सडक़ों पर बृहस्पतिवार को अदभुत नजारा देखने को मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति के विसर्जन के दौरान बड़े-बड़े जुलूस निकाले गये। इस दौरान भगवान गणेश के भक्त अबीर और गुलाल उड़ाते नजर आए।
समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं कि भगवान गणपति को विसर्जन के दौरान भक्तों में कितने गजब का उल्लास है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1707308794819297785?t=SoDSrSbvnLvxC7EU-Nahdw&s=08आपको बता दें कि महाराष्ट्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लगातार 11 दिन तक घरों व मंदिरों में भगवान गणपति की पूजा की जाती है। अनेक स्थानों पर उनकी मूर्तियां बैठाई जाती है। इस दौरान तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पूरे 11 दिन ऐसा लगता है कि मानो पूरा महाराष्ट्र व मुंबई भगवान गणेश के रंग में रंग गया हो। पूरे 11 दिन बाद गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की मूर्तियों को सागर में विसर्जित किया जाता है। बृहस्पतिवार यानि 28 सितंबर (आज) गणेश चतुर्थी के मौके पर अदभुत नजारे देखने को मिले हैं।
मुंबई के लालबाग में स्थित गणपति के प्रसिद्ध मंदिर का भगवान गणेश के भक्तों के लिए विशेष महत्व है। इस मंदिर में हर साल गणपति पूजा के लिए भगवान गणेश की मूर्ति बैठाई जाती है। इस मंदिर की गणेश पूजा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस पूजा का पूरा प्रबंध लालबागचा सार्वजनिक गणेश मंडल नाम की समिति द्वारा किया जता है। इस समिति को हर साल करोड़ों रूपये का चढ़ावा मिलता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बृहस्पतिवार को लालबागचा राजा भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई।
इस दौरान गणपति के भक्त एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते व जश्न मनाते नजर आए। जिस-जिस रास्ते से विसर्जन यात्रा गुजरी वहां-वहां इतनी भीड़ थी कि भक्तों को ठीक से पैर रखने का स्थान भी नहीं मिल रहा था। अधिकतर भक्त भगवान गणेश की मूर्ति छूकर उनसे आशीर्वाद लेने का प्रयास कर रहे थे। यात्रा के अंत में भगवान गणपति की प्रतिमा को गोरेगांव स्थित चौपाटी पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया जाएगा। यह समाचार लिखे जाने तक भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा चल रही थी। इस समाचार को अपडेट किया जा रहा है।