GANGSTER VISHNOI: गैंगस्टर बिश्नोई 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर
GANGSTER VISHNOI
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:06 AM
GANGSTER VISHNOI: जयपुर। राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया । अदालत ने उसे 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जयपुर के एक क्लब के बाहर 29 जनवरी को फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य के सहयोगी छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
GANGSTER VISHNOI
थानाधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि बिश्नोई को बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टर से पूछताछ की जा रही है और उसे जयपुर में पिछले दिनों एक नाइट क्लब पर फायरिंग के मामले में पूछताछ के लिए पेशी वारंट पर बुधवार को यहां लाया गया था। पुलिस बिश्नोई को पंजाब के बठिंडा से यहां जवाहर सर्किल थाने लायी थी जहां मामला दर्ज किया गया था।
जयपुर के एक क्लब के बाहर 29 जनवरी को फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य के सहयोगी छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में एक होटल मैनेजर भी शामिल है।