Aag: ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई स्थित 130 मीटर सड़क के समीप कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। वहां से गुजर रहे समाजसेवी हरेंद्र भाटी ने तत्काल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तीन और अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहां आसपास लगे पेड़ झुलस गए है। हरेंद्र भाटी ने बताया कि कमर्शियल बेल्ट की जगह पर कूड़े का अड्डा बना दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ग्रीन ग्रेटर नोएडा की बात करती है,लेकिन पूरे शहर का कूड़ा यहां फेंका जा रहा हैं।