
Gautam Adani Interview नई दिल्ली। आम लोगों का मत है कि कल शाम को इण्डिया टीवी पर दिखाए गए एक खाश शो 'आपकी अदालत' में गौतम अड़ानी ने रटे रटाए जवाब दिए हैं। देशभर के लोगों ने इस इंटरव्यू को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।
शायद आप जानते ही होगें कि बीती रात इण्डिया टीवी पर आपकी अदालत के नाम से चलने वाले कार्यक्रम में देश के चर्चित उधोगपति गौतम अड़ानी का एक इंटरव्यू प्रचारित किया गया। इस कार्यक्रम में जो सवाल जवाब थे उनमें सत्य कम बल्कि अड़ानी की सफ़ाई अधिक नज़र आई।
इस कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। लोगों का आरोप है कि यह कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि अड़ानी के तमाम अवैध धन्धों पर पोजेटिव मोहर लगाने का एक प्रायोजित कार्यक्रम था।
लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम में कुछ भी सच्चाई नहीं थी। सब कुछ केवल हवा हवाई प्रायोजित प्रोग्राम था। अड़ानी का यह कहना कि 8 साल पहले देश की समस्याएँ ज़्यादा बड़ी थी। अब देश तरक़्क़ी की तरफ़ ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है।
राजीव गाँधी की सरकार व नरसिंहा राव की सरकार का ज़िक्र करते करते अड़ानी ने जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की सरकार के कामों की तारीफ़ की उससे साफ़ ज़ाहिर है कि सब प्रायोजित था। सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू की तारीफ़ करने वाले कम नज़र आ रहे हैं और विरोधी अधिक नज़र आ रहे हैं।