
Gautam Buddha Nagar: दादरी नगर पालिका परिषद के बाद सबसे ज्यादा सीटें जेवर नगर पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यहां दो सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि दो पिछड़ा तथा दो अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। जेवर में कुल 16 वार्ड हैं।
जेवर के लिए प्रस्तावित सूची के अनुसार रावतिया/कोठेतरिया- महिला, सल्लियान- पिछड़ा वर्ग महिला, मॉडलपुरिया- अनु जाति महिला, चौथईयापट्टी- महिला, होलीचौक- अनु जाति महिला, बनीइसराईल- पिछड़ा वर्ग महिला, वैश्य खटीक- अनु जाति, खत्तीवान- अनु जाति, रावलपट्टी- अनारक्षित, कम्बूहान- अनारक्षित, खोरिया- अनारक्षित, सरायनैन सिंह- अनारक्षित, मल्लपाड़ा- अनारक्षित, मानकचौक- अनारक्षित, काजीवाड़ा- पिछड़ा वर्ग व कानूनगोयान को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
इन सभी प्रस्तावित सूचियों के लिए सात दिनों के भीतर लिखित रूप में अपनी आपत्तियां व सुझाव जिलाधिकारी को देने होंगे। केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, जो निर्धारित समय में प्राप्त होंगी।