
Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालने के महज 15 दिनों के भीतर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर 60 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिये गये हैं। इनमें 24 चौकी प्रभारी सहित 43 उप निरीक्षक शामिल है।
पुलिस उपायुक्त नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि गोल चक्कर चौकी प्रभारी दीनानाथ यादव को थाना सेक्टर-20, थाना एक्सप्रेसवे में तैनात संसार सिंह को थाना सेक्टर-39, उप निरीक्षक राजकुमार को थाना फेस वन तथा राजकुमार चौहान को थाना सेक्टर -113 का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। थाना सेक्टर-39 में तैनात मनोज मलिक को चौकी प्रभारी सेक्टर 18, थाना सेक्टर 58 में तैनात उप निरीक्षक कृष्णवीर को चौकी प्रभारी अट्टा, थाना सेक्टर-49 में तैनात मुकुल यादव को चौकी प्रभारी जलवायु विहार, निठारी चौकी प्रभारी संजय पूनिया को झुंडपुरा चौकी प्रभारी, फिल्म सिटी चौकी प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी को सेक्टर-51 चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक राकेश सिंह को सेक्टर-44 चौकी प्रभारी, सेक्टर-127 के चौकी प्रभारी सोनू बाबू को आम्रपाली सफायर चौकी प्रभारी, राजेश कुमार को सेक्टर-127 चौकी प्रभारी, अवनीश कुमार को सेक्टर-06 चौकी प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी जीआईपी मॉल, रवि कुमार को चौकी प्रभारी मोरना, निशांत मलिक को चौकी प्रभारी हरिदर्शन, प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी अरावली, हरि सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर-60, जितेंद्र बालियान को चौकी प्रभारी एनआईबी, सुनील कुमार को चौकी प्रभारी गोल चक्कर, ओमप्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी सोरखा, मनोज कुमार को चौकी प्रभारी बरौला, उदयवीर सिंह को चौकी प्रभारी सर्फाबाद, अरुण वर्मा को चौकी प्रभारी पृथला, अमित कुमार को चौकी प्रभारी निठारी, प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी सेक्टर-129, संदीप कुमार को चौकी प्रभारी सेक्टर-168, अशोक नौहवार को चौकी प्रभारी सलारपुर बनाया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हरिदर्शन चौकी प्रभारी राहुल कुमार को सीडीटी टीम में भेजा गया है। चौकी प्रभारी सेक्टर-18 अंकित शर्मा को थाना सेक्टर-113, चौकी प्रभारी अट्टा नितिन कुमार को थाना एक्सप्रेसवे, चौकी प्रभारी जलवायु विहार संजय कुमार को थाना सेक्टर-58, चौकी प्रभारी सेक्टर-51 विपिन कुमार को थाना फेस वन, चौकी प्रभारी सेक्टर-44 मदन सिंह को थाना सेक्टर-24, चौकी प्रभारी मोरना रोहित कुमार को थाना सेक्टर-58, चौकी प्रभारी सेक्टर-168 सुखदेव को थाना एक्सप्रेसवे, चौकी प्रभारी अरावली बृजलाल यादव को थाना सेक्टर-126, चौकी प्रभारी सेक्टर-60 पुनीत राणा को थाना सेक्टर-113, चौकी प्रभारी बऱौला सुंदर सिंह को थाना सेक्टर-113, चौकी प्रभारी सर्फाबाद सत्यवीर सिंह परमार को थाना सेक्टर-126, चौकी प्रभारी सलारपुर पंकज कुमार को थाना फेस-1, उप निरीक्षक संजीव राठी को थाना फेस-1, नवीन तोमर को थाना सेक्टर-113 भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी यतेंद्र कुमार का नोएडा जोन में किए गए तबादले को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य आरक्षी अवनीश को सेक्टर-24 का माल खाना मौहरिर बनाया गया है। इसके अलावा आरक्षी विवेक बालियान, श्वेता, प्रीति, मनीषा व अजय कुमार को थाना फेस-वन, रीता यादव को थाना सेक्टर-20, मोनू कुमार, उपेंद्र कुमार, मानवेन्द्र, कपिल कुमार, अमरीश कुमार व नेहा तोमर को थाना सेक्टर-113, संतोष कुमारी को थाना सेक्टर-24, नीतू चौधरी को थाना सेक्टर-20, सौरव कुमार को थाना फेस वन में (का. क्लर्क) के पद पर भेजा गया है।