Gautambuddha Nagar : मशहूर रागनी गायक को मिली जान से मारने की धमकी, क्षेत्रवासियों में रोष
Gautambuddha Nagar
भारत
RP Raghuvanshi
28 Dec 2022 03:14 AM
Gautambuddha Nagar: दादरी क्षेत्र के गाँव रसूलपुर डासना निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक उपेंद्र राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद रागनी गायक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
Gautambuddha Nagar
आपको बता दें कि रागनी गायक उपेंद्र राणा को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। रागिनी गायक उपेंद्र राणा ने बताया कि दो दिन से उनके फोन पर लगातार जान से मार देने की धमकी दी जा रही हैं। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा। उनकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।
उन्होंने जरचा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। साथ ही कार्रवाई ना होने पर महापंचायत की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो महापंचायत आयोजित की जाएगी।