Gautambudh Nagar : गेहूं का 2015 प्रति कुंटल क्रय मूल्य निर्धारित
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:43 AM
गौतमबुद्घनगर । आगामी गेहूं खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभाकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा रू0 2015/- कुन्तल की दर से गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सोनी गुप्ता ने दी। गेहूँ किसानों से सीधे क्रय किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि सरकारी क्रय केन्द्र पर गेहूँ बिक्री के पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए ओ0टी0पी0 की व्यवस्था की गयी है जोकि एस0एम0एस0 द्वारा कृषक के अंकित मोबाईल नम्बर पर आयेगा, जिसे भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। पंजीकरण कराते समय कृषक को अपनी खतौनी में अंकित नाम को सही-सही दर्ज कराना है तथा उसके साथ-साथ आधार कार्ड में अंकित नाम व संख्या तथा लिंग सही-सही भरना है। साथ ही पंजीकरण कराते समय परिवार के एक सदस्य को नोमिनी के रूप में पंजीकरण कराने की व्यवस्था के तहत नोमिनी के आधार कार्ड की सूचना अंकित करानी होगी।
कृषकों का बैंक खाता उनके आधार नम्बर एवं NPCL (National Payment Corporation of India ) से मैप्ड होना अनिवार्य है। यदि कृषक के पास एक से अधिक बैंक खाते हैं तो उसके सबसे Latest Adhar updated बैंक खाते में ही भुगतान जाएगा। जिन कृषकों द्वारा धान खरीद वर्ष 2021-22 में पंजीकरण कराया गया है उन्हें पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।