Gautambudhnagar News : हरियाणा में बनी संतरा ब्रांड के साथ दबोचा
भारत
RP Raghuvanshi
07 May 2022 05:30 PM
Gautambudhnagar: गौतमबुद्धनगर। हरियाणा में बिक्री के लिए बनी संतरा ब्रांड की देशी शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को जिला आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा छिजारसी में दविश देकर एक अभियुक्त सर्वेश उर्फ सुनील पुत्र धर्मपाल को 304 पौआ संतरा ब्राण्ड के अवैध देशी शराब जो कि हरियाणा राज्य में किक्री के लिए बनी थी। उसके साथ गिरफ्तार किया गया है। सम्बन्धित के विरूद्ध थाना सेक्टर 63 नोएडा में मामला दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा।