GB Nagar Crime: ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
GB Nagar Crime
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास है और वह मंदिर के आसपास ही घूमता रहता था। उन्होंने आशंका जताई है कि संभवत ठंड की वजह से वृद्ध की मौत हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना देकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।