अब प्यार में भी चल रहा है Copy-Paste, क्या है Gen Z का Viral ट्रेंड?
भारत
चेतना मंच
12 Oct 2025 09:50 AM
आज के दौर में प्यार की परिभाषा तेजी से बदल रही है। खासकर Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं बल्कि एक सोच, एक मैचिंग माइंडसेट और एक फ्रीक कनेक्शन बनता जा रहा है। अब रोमांटिक रिलेशनशिप्स में सिर्फ दिल का मेल ही नहीं बल्कि आदतों और जुनूनों का मेल भी जरूरी हो गया है। Gen Z का नया ट्रेंड Freak Matching यही है। Freak Matching
क्या है Freak Matching वाला प्यार?
Freak Matching का मतलब है ऐसा पार्टनर ढूंढना जो आपके जैसा हो, जो आपके इंटरेस्ट, आदतें, शौक, सपनों और सोच से मेल खाता हो।जैसे- अगर आपको ट्रैवल करना, म्यूजिक सुनना या देर रात तक किताबें पढ़ना पसंद है तो आप चाहती हैं कि सामने वाला भी वैसा ही थोड़ा अलग, थोड़ा फ्रीक हो। ये रिश्ता सिर्फ लुक्स या शारीरिक आकर्षण तक सीमित नहीं होता बल्कि यह एक गहरा इमोशनल और माइंड कनेक्शन होता है।
कहां से आया यह ट्रेंड?
Freak Matching ट्रेंड की शुरुआत एक म्यूजिक ट्रैक से हुई। सिंगर Tinashe के वायरल गाने Nasty में एक लाइन है, "Does anybody match my freak?" इस लाइन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। TikTok, Reels और Dating Memes के जरिए युवाओं ने इसे अपनाया और देखते ही देखते यह एक रिलेशनशिप गोल बन गया।
क्यों पसंद आ रहा है Gen Z को ये ट्रेंड?
बिना जज किए अपनाना
आज की जेनरेशन ओपन माइंडेड है। वो रिश्तों में नकलीपन नहीं चाहती। Freak Matching में लोग अपनी अजीब आदतें भी खुलकर दिखाते हैं।
कम झगड़े ज्यादा समझदारी
जब दोनों के इंटरेस्ट मिलते हैं तो झगड़े कम होते हैं और रिश्ते ज्यादा संतुलित रहते हैं।
सेल्फ ग्रोथ में मदद
ऐसा रिश्ता सिर्फ प्यार नहीं देता बल्कि एक-दूसरे को इमोशनल और प्रोफेशनल ग्रोथ में भी सपोर्ट करता है।
खुद को जानें- सबसे पहले जानें कि आप कौन हैं और आपको क्या पसंद है।
खुलकर बातचीत करें- डेटिंग की शुरुआत में ही अपने इंटरेस्ट्स, आदतों और quirky side को छुपाएं नहीं।
कनेक्शन पर फोकस करें- सिर्फ आकर्षण नहीं गहरे कनेक्शन को अहमियत दें। Freak Matching