Greater Noida News : मौत से हारी जिंदगी : युवक ने खुद को मारी गोली
Greater Noida News : Life lost due to death: youth shot himself
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:22 AM
Greater Noida News : इकोटेक—3 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अवसाद से ग्रस्त युवक ने खुद को गोली मार ली। उसके पिता उसे पास के एक हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही युवक ने अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। बाद में हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida News :
हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि हल्द्वानी गांव में फरमान नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। गुरुवार की दोपहर फरमान ने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद उसके पिता मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया, लेकिन पिता की गोद में ही बेटे ने दम तोड़ दिया।
अवैध तमंचा बरामद
पुलिस ने बताया कि मौके से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। उसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।