गाजियाबाद में अबूझ मुहूर्त पर,शहर में आज 600 शादियों का सुंदर समागम
आज शहर में शादियां ही शादियां होंगी
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:17 AM
Ghaziabad News : आज का दिन गाजियाबाद शहर के लिए देव उठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त होने के कारण 600 शादियों के सुंदर समागम का स्थल बन जाएगा । यानी आज शहर में शादियां ही शादियां होंगी ।
पूरे शहर के होटल फार्म हाउसेस बैंक्विट हॉल हो गए हैं बुक
अबूझ मुहूर्त होने के कारण प्रभु विष्णु के आशीर्वाद से तमाम लोगों ने आज के दिन शादियों के लिए हॉल, रेस्टोरेंट, फॉर्म हाउससेज और यहां तक की मंदिर तक बुक कराए गए हैं। अबूझ मुहूर्त इतना महत्वपूर्ण होता है कि किसी भी कारण से शादी में अटकन हो तो भी आप इस दिन शादी कर सकते हैं किसी भी शुभ कार्य के लिए आज के दिन मुहूर्त निकलवाने की बिलकुल जरुरत नहीं। शादियों या कोई भी शुभ कार्य करने के लिए अबूझ मुहूर्त में भगवान का विशेष आशीर्वाद स्वतः प्राप्त हो जाता है।
Ghaziabad News In Hindi शहर में 600 शादियों के लिए पुलिस प्रशासन ने की तैयारी
देव उठनी एकादशी के अवसर पर अबूझ मुहूर्त में कुंडली दिक्कत वाले भी कर सकते हैं शादियां
क्योंकि शहर में चारों तरफ शादी और ब्याह का सुंदर समागम होगा इसलिए जाहिर है सड़क पर वाहनो भरमार तो रहेगी ही इसलिए प्रशासन ने देव उठान एकादशी पर व्यवस्था को दुरुस्त और चौकन्ना किया है और चारों तरफ पुलिस की व्यवस्था की गई है।
इस साल 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक करीब 10 वैवाहिक मुहूर्त मुहूर्त बताए गए हैं।
आज का दिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद का विशेष दिन
आज का दिन भगवान विष्णु की पूजा और स्मरण करने से पारिवारिक जीवन में सुख संपत्ति सौभाग्य प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन सुखी रहता है । बच्चों का उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि दांपत्य जीवन को ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।
देव उठान एकादशी के दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है
देवउठान एकादशी के दिन व्रत त्यौहार पूजा दीपोत्सव के साथ-साथ तुलसी विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। इस दिन तुलसी का विवाह करने से वही शुभ फल प्राप्त होता है जो कन्यादान करने से प्राप्त होता है। और बहुत से लोग आज के दिन तुलसी का विवाह किसी विवाह की तरह ही जोर-शोर से करते हैं । तुलसी के विवाह का आयोजन शालिग्राम के साथ शादी के साथ किया जाता है। और जो लोग एकादशी का व्रत करते हैं वह आज के दिन अपने व्रत का उद्यापन करके भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
बैंड बाजे , मेहमानों के लिए गद्दे आदि सभी हो चुके हैं बुक
जितने भी शुभ कार्य होते हैं आज के लिए के दिन कोई भी कार्य बिना पंडित के परामर्श के भी आप निश्चित कर सकते हैं। चाहे नौकरी के लिए जाना हो या फिर आपको अपने किसी प्रतिष्ठान का मुहूर्त करना हो या कोई भी शुभ कार्य करना हो आज का दिन सभी के लिए महत्व रखता है इसीलिए आज छोटे होटलों से लेकर बड़े फार्म हाउस से लेकर मंदिर तक सभी शादियों के लिए बुक है।
अबूझ मुहूर्त का महत्व
गाजियाबाद के जाने माने प्रख्यात पंडित प्रदीप कुमार शास्त्री का क्या कहना है कि बहुत से बच्चों के कुंडली वगैरा की वजह से मुहूर्त निकलने में किसी भी तरह की समस्या होती है लेकिन अबूझ मुहूर्त में बिना किसी पंडित की परामर्श के भी आप शादी विवाह कर सकते हैं और कोई भी शुभ कार्य अबूझ मुहर्त में किया जा सकता है। नौकरी की शुरुआत, कोई भी व्यवसाय, पढ़ाई लिखाई से संबंधित फार्म भरना या जो भी आप जिंदगी के अच्छे काम करना चाहते हैं ऐसे अबूझ मुहूर्त में भगवान विष्णु का पूजन अर्चन के साथ उनका शुभारंभ कर सकते हैं। पंडित के परामर्श के बिना भी शादी का विवाह शादी का आयोजन कर सकते हैं क्योंकि भगवान विष्णु की अबूझ मुहूर्त में दांपत्य जीवन को विशेष कृपा प्राप्त होती है और इस दिन आप किसी भी कुंडली और परेशानी के प्रश्नों की चिंता किए बगैर शुभ कार्य कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।