Ghaziabad: गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स की एक और हार
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:16 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स का गिरिराज आईपीएल टी 20 क्रिकेट लीग में हार का सिलसिला जारी है। अब टीम को गिरिराज यूनिवर्सल राइडर्स इलेविन ने 52 रन से हरा दिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिवर्सल राइडर्स इलेविन 17 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई। इसरार चौधरी ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। वहीं याहिया 28 ने रन व नरेश कुमार ने 14 रन का योगदान दिया। अंकित कौशिक व वाजिद नियाजी दोनों ने तीन-तीन ओवर में 15-15 रन दिए और तीन-तीन विकेट लिए। गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही। टीम का स्कोर 10 रन था तो दोनों ओपनर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। इस डबल झटके से टीम संभल नहीं पाई और 16 ओवर में 63 रन पर ही ढेर हो गई। सोमल 18 रन व तरूण 11 रन ही दहाई का आंकडा छू पाए। हितेश कुमार ने 15 रन देकर चार विकेट लिए। नरेश कुमार ने नौ रन देकर तीन विकेट झटके। सन्नी सोढी को दो विकेट मिले। नरेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।