
Ghaziabad News : पूज्य सिंधी पंचायत गाजियाबाद द्वारा भारतीय सिंधु सभा के साथ मिलकर प्रथम श्री झूलेलाल लाल चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार महेश हिंगोरानी, उषा शहानी, रवि असरानी द्वारा प्रस्तुत भजनों पर पूरा समाज झूम उठा। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया के कैलेंडर नववर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में पूज्य सिंधी पंचायतों के साथ मिलकर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।
वहीं एनसीपीएसएल के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया ने भी सिंधी समाज की एकजुटता पर बल दिया। मथुरा से विशेष तौर पर आई संस्था की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गीता नाथानी, सचिव अनीता चावला ने अगला कार्यक्रम मथुरा में रखने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा उपाध्यक्ष अजीत कुमार, कांता, सिंधी पंचायत अध्यक्ष किशोर दतवानी, हेमन गोधानी, अशोक वाध्या आदि ने सहयोग किया। वहीं दिल्ली व नोएडा से आए श्रद्धालुओं में चित्रा साहिजवानी, शंकर कालरा, प्रेम प्रकाश, मोहिनी एवं अरुण कुमार, ओमप्रकाश कुकरेजा, भीष्म टेकचंदानी, नरेंद्र मनसुखानी, नामदेव रूपवानी आदि ने भाग लिया। पंचायत द्वारा सभी के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया।