Ghaziabad Breaking: गाजियाबाद में बड़ा हादसा आईएमएस हॉस्टल में लिफ्त गिरी, 12 छात्र घायल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:49 PM
Ghaziabad: गाजियाबाद (ब्यूरो)। गाजियाबाद के लालकुआं स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस परिसर के पीछे बने हॉस्टल की लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में 12 छात्र थे, सभी घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती तीन छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार लिफ्ट में बीबीए, बीसीए और एमआईबी के 12 छात्र थे अचानक लिफ्ट टूटने से छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट टूटने का हवाला दिया जा रहा है। आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस परिसर के पीछे बने हॉस्टल की लिफ्ट टूटने से हड़कंप मच गया।
कैंपस के वार्डन देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि रितिक, प्रखर, सुमित सिंह, अंश जैन, कुंवरवीर, तनिष्क अग्रवाल, हर्ष जायसवाल, प्रियांशु पांडेय, अश्वनी प्रकाश और परम शर्मा के गंभीर चोटें आई हैं। कैंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था।