Ghaziabad : डीपीएसजी की वार्षिक प्रदर्शनी समन्वय में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:17 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी द्वारा वार्षिक प्रदर्शनी समन्वय का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा चार तक के सैकडों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने भारत समेत विभिन्न देशों के चित्रकारों से प्रेरणा लेकर कलाकृतियां बनाईं व अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने किया। कक्षा एक के बच्चों ने डच कलाकार पीट मोंड्रीयन से प्रेरणा लेकर प्राइमरी कलर तथा लाइनों द्वारा कलाकृतियों को बनाया। कक्षा दो के बच्चों ने मैक्सिकन कलाकार फ्रीडा काहलो से प्रेरणा लेकर स्वयं से प्यार करते हुए सुंदर चेहरों को चटकीले रंगों से सजाया। कक्षा तीन के बच्चों ने भारतीय चित्रकार जामिनी रॉय से प्रेरित होकर चटक रंगों से अनेक वस्तुओं को सुंदरता प्रदान की तो कक्षा चार के बच्चों ने जापानी कलाकार से प्रेरित होकर फूल, गहने आदि को नया रूप प्रदान किया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी राय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।