Ghaziabad Crime News : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गाजियाबाद में डबल मर्डर ,घर में वृद्ध दंपत्ति की निर्मम हत्या
Murder
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:45 AM
Ghaziabad Crime News : गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में आज दौरे से पूर्व हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों ने थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की चर्च कालोनी में एक वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी।
थाना ट्रोनिका सिटी के क्षेत्र की चर्च कालोनी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दो वृद्ध दंपत्ति के शव घर में पड़े होने की खबर लगी। पुलिस ने बताया कि ट्रोनिका सिटी गेट नंबर-2 के पास कबाड़ की दुकान करने वाले इब्राहिम (86 वर्ष) उनकी पत्नी हाजरा (65 वर्ष) आज सुबह जब घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो हाजरा का शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि इब्राहिम का शव एक कमरे में पड़ा है। दोनों वृद्ध दंपत्ति की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
Ghaziabad Crime News :
मौके पर एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डा. इरज राजा, सीओ रजनीश उपाध्याय पहुंचे। पुलिस इस हत्या को पारिवारिक रंजिश मानकर जांच कर रही है। मृतक की बेटी व दामाद साथ रहते हैं और दामाद मुस्तकीम को जिला प्रशासन ने जिला बदर किया हुआ है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है। अधिकारी मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। हत्या की खबर से इलाके में भारी भीड़ जुट गई है।