Ghaziabad : खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति के लिए प्रदर्शन
भारत
RP Raghuvanshi
02 Apr 2023 05:56 PM
नोएडा। अभी गर्मी का आगाज नहीं हुआ है, लेकिन गाजियाबाद जिले के खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में पीने के पानी का भारी संकट पैदा हो गया है। इतना ही नहीं, गंगा वाटर सप्लाई की मांग को अनसुना करने पर भी लोग गुस्से में हैं। इस समस्या को लेकर रविवार को खोड़ा के निवासियों ने खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि प्रशासन से लंबे समय से गंगाजल सप्लाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन, हमारी मांग को प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव आ चुके हैं, चुनाव में फिर से जनता को इसी प्रकार से पानी के नाम पर जनता को भ्रमित किया जाएगा। लेकिन, इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम जनता को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएंगे और जल्दी खोड़ा में पानी की मांग को लेकर कलश यात्रा का आयोजन करेंगे।
प्रदर्शन में एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबला सलूजा, गीता जोशी, अनुश्रेया, रूपा देवी, उमेश सत्यपाल, केशव राम, प्रदीप मिश्रा, संचित, मनोहर दत्त, श्याम सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह रावत और ललित समेत बड़ी संख्या में खोड़ावासी शामिल थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।