Ghaziabad News: कान से कुंडल लूटे,कटा कान लेकर दौड़ती रही महिला, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
20 Jul 2023 08:47 PM
Ghaziabad Exclusive: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का दावा करने वाली यूपी पुलिस महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर कितनी सजग है इसकी एक बानगी देखिये । थाना साहिबाबाद चौकी क्षेत्र अर्थला में रहने वाली सोमवती ,पत्नी ओम प्रकाश आज सुबह 5 बजे कूड़ा फेंकने के लिए घर के पास ही गई थी ,कूड़ा दल कर वो वापस लौट रही थी तभी पीछे से आए 2 बदमाशों ने उनके कान के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए।
Ghaziabad Exclusive News
कटा कान लेकर दौड़ती रही महिला, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
Ghaziabad Exclusive: लूट पाट की इस घटना के इस दौरान महिला के कान बुरी तरह से जख्मी हो गए। पीड़ित महिला जख्मी हालत में मामले की शिकायत दर्ज कराने चौकी हिंडन नदी पर पहुंची ,जहां पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने भेज दिया। थाने जाने पर पुलिसकर्मियों ने कह दिया कि आपकी शिकायत तब ली जाएगी जब महिला पुलिसकर्मी आ जाएंगे। इस तरह पुलिसकर्मी जख्मी महिला को यहाँ वहाँ दौड़ते रहे पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की । परेशान हो कर खुद पीडि़ता ने एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में अपना मेडिकल कराया । घटना को हुए काफी समय हो चुका है मगर पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।