Ghaziabad : इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए हुआ विदाई समारोह
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:05 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रमों से विदाई दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का एक पडाव पूरा हो गया है, तो दूसरा पडाव अब सामने है। इस पडाव को भी मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ पूरा कर छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य तक पहुंचे तथा समाज व देश के विकास में योगदान करें। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने केक काटा व एक-दूसरे को कक्षा 12 की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मूवी स्कूल के दिन देखी और अपनी स्कूल की यादों को ताजा किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही कई प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया। मिस व मिस्टर आईपीएस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं को उपाधियां भी दी गईं।