Ghaziabad: रोजबैल पब्लिक स्कूल में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:18 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल (Rosebell Public School) में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ जिसमें बडी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। अतः छात्र-छात्राएं परीक्षा ही नहीं उसके बाद भी मेहनत, लगन, धैर्य व आत्मविश्वास के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि सभी बच्चे कक्षा 12 की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल व अपने परिजनों का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया कि वे बिना किसी तनाव के अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए परीक्षा दें, निश्चित रूप से उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होंगे।