GHAZIABAD GDA: गाजियाबाद। अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माणों पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जीडीए का पीला पंजा धमकता रहता है। अबकी बार प्रवर्तन जोन 3 के अंतर्गत ननका गढी, रसूल, सिकरोडा में कालोनाइजरों के द्वारा काटी जा रही अनाधिकृत कालोनियों पर जीडीए का पीला पंजा चला। वहीं जीडीए के ओएसडी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी प्लाट खरीदने से पहले उसकी तहकीकात जीडीए से अवश्व करा लें। ताकि आगे उन्हें किसी भी समस्या से जूझना न पड़े।
GHAZIABAD GDA
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग ने अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने की कड़ी में प्रवर्तन जोन 3 के अंतर्गत ननका गढी,रसूल,सिकरोडा में कालोनाइजरों के द्वारा काटी जा रही अनाधिकृत कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कालोनाइजरोें के द्वारा बनाए गए दफ्तर तहस नहस कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन, उन्हें थाना पुलिस ने खदेड़ दिया।
जीडीए की ओएसडी एवं प्रवर्तन जोन की प्रभारी गुंजा सिंह ने एक बार पुनः लोगों को सलाह दी कि कालोनाइजर से प्लाट अथवा किसी भी बिल्डर से फलैट अथवा दुकान खरीदने से पहले जीडीए से जानकारी करें, अन्यथा धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में लीक से हटकर निर्माण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थीं कि क्षेत्र में कालोनाइजरों के द्वारा लीक से हटकर निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान अभियंताओं में विजय सिंह चौहान, बीडी शुक्ला, मार्कन्डेय आदि मौजूद रहे।