Ghaziabad : श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंड प्रस्तुतीकरण से शहीदों को नमन किया
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:31 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः भारत सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश के विभिन्न स्कूलों के बैंड का चयन नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली में बैंड प्रस्तुति देने के लिए किया गया। इनमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय का चयन प्रथम स्थान पर हुआ और स्कूल के बैंड ने अपनी देशभक्ति की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 23 फरवरी की सायं नेशनल वार मेमोरियल में श्री ठाकुर विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति की विभिन्न मनमोहक धुनों को बजा कर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि एडमिरल मनीष शर्मा ने छात्राओं के सुंदर प्रस्तुतीकरण को अत्यंत सराहा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा को विद्यालय के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल ने छात्राओं को उनके शानदार बैंड प्रस्तुतीकरण के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। छात्राओं द्वारा ने विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज रचना वार्ष्णेय के निर्देशन में बैंड की प्रस्तुति दी।