
शिविर में मैक्स अस्पताल की ओर से मुफ्त ईसीजी, आंखों की जांच, शुगर एवं रक्तचाप की जांच की गई। कार्डियोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन ने शिविर में आए लोगों के सेहत की जांच की और उन्हें जरूरी सुझाव दिया। शिविर में ऑफिसर सिटी 2, राज नगर एक्सटेंशन के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें 80 लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन क्लब की प्रधान स्मृति खुराना एवं उनके पति अतुल खुराना ने किया। इस दौरान क्लब के सचिव अजय कुमार, सदस्य संजय सिरोही, मोनिका कौशल व गौरव गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुरिंदर अरोरा असिस्टेंट गवर्नर ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।