Ghaziabad:आईएएमआर ने प्रधानाचार्य- शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:46 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः दुहाई स्थित आईएएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 30 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की। आईएएमआर ग्रुप के सचिव संजय बंसल ने कहा कि जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत खास होता है। वे किसी के जीवन में उस बैकग्राउंड म्यूजिक की तरह होते हैं, जिसकी उपस्थिति मंच पर तो नहीं दिखती, परंतु उसके होने से नाटक में जान आ जाती है। मुख्य अतिथि के मेरठ-सहारनपुर मंडल के उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव कुमार गुप्ता कहा किए ज्ञान, जानकारी और समृद्धि के वास्तविक धारक शिक्षक ही होते हैं। उसका इस्तेमाल कर वे हमारे जीवन के लिये हमें विकसित और तैयार करते हैं। संयुक्त सचिव श्रीमती अंशु बंसल ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िये। विपत्ति को अवसर में बदलने की कला ही हमें अपनी मंजिल तक ले जाती है। मेधावी विद्यार्थियों के कैरियर काउंसलिंग के लिए सेशन भी आयोजित किया गया जिसे प्रदीप देवल ने संचालित किया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ पीके वशिष्ट ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार मिश्र ने किया। आईएएमआर एडमिशन सेल के पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रदीप कोहली, डॉ विनीता शर्मा, अनामिका, दिनेश कुमार आदि का भी सहयोग रहा।