Ghaziabad: दूधेश्वर वेद विद्यालय में 25 विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने दी वेद की परीक्षा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:39 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः श्री दूधेश्वर महादेव मठ मन्दिर स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में महर्षि सान्दीपन राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेद परीक्षा शुक्रवार को समपन्न हो गई। परीक्षा में दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न शहरों के 25 वेद विद्यालयों के 400 से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय फरीदाबाद, सांगोपांग वेद विद्यापीठ दिल्ली, श्रीनिवासन संस्कृत विद्यापीठम् इब्राहीमपुर दिल्ली, महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ गाजियाबाद, श्री गुरू रामराय उदासीन आश्रम आरामबागले, दूधेश्वर वेद विद्यालय गाजियाबाद आदि विद्यालय शामिल हैं। चारों वेदों की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों प्रकार से हुई। विद्यालय के संरक्षक दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से हुई। सभी परीक्षार्थियों के आवास व भोजन आदि की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की गई थी। दूधेश्वर वेद विद्यालय के सचिव पवन कुमार मित्तल, वरिष्ठ प्रधानाचार्य लक्ष्मीकान्त पाढी, प्रधानाचार्य तोयराज उपाध्याय, ऋग्वेदाचार्य विकास पाण्डेय आदि ने परीक्षा में विशेष्ज्ञ सहयोग दिया।