Ghaziabad:इस्कॉन मंदिर 13 फरवरी को निकालेगा रथ-यात्रा
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 04:25 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः इस्कॉन (Iskcon )के राजनगर स्थित मंदिर की फेस्टिवल कमेटी द्वारा रविवार 13 फरवरी को भगवान जगन्नाथ की रथ-यात्रा निकाली जाएगी। रथ-यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी जिसमें शामिल होने के लिए विदेशों से भी भक्त आएंगे। मंदिर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास व डायरेक्टर सुरेश्वर दास ने बताया कि रथयात्रा के लिए भगवान को 101 वाहनों के काफले के साथ नवयुग मार्केट ले जाया जाएगा और पूजा-अर्चना के बाद उन्हें रथ में विराजमान कराया जाएगा। नवयुग मार्केट से रथयात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। श्रीमहंत नारायण गिरी, मेयर आशा शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग व अजीत पाल त्यागी रथ के आगे नारियल फोड़कर व सोने की झाड़ू लगाकर उसका शुभारम्भ करेंगे। मीनामल की धर्मशाला हापुड रोड गुरुद्वारा, ठाकुरद्वारा मोड़, दिल्ली गेट, चौपला मंदिर चौक, डासना गेट, जटवाड़ा, मालीवाडा बसंत चौक से राधा कुंज चौक, होली चाइल्ड, नासिक पुर फाटक, मिलन बैंकट हाल, कविनगर रामलीला मैदान से इंग्राहम स्कूल होते हुए इस्कॉन मंदिर पर विश्राम लेगी। फेस्टिव कमेटी के चेयरमैन गौरव गर्ग ने बताया कि रथ यात्रा का आकर्षण वेब सिटी में बने भव्य इस्कॉन मंदिर का मॉडल व विदेशी रॉक बैंड रहेगा। भगवान को क्रेन से छप्पन व 108 प्रकार के भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। रथयात्रा के आगे सुंदर रंगोली की जाएगी व रथ को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। मनीष अग्रवाल, भुवन शर्मा सौरभ जायसवाल, रितेश भटनागर, रश्मि त्यागी आदि भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।