महाराष्ट्र: नागपुर में मथानी टोल पर करोड़ों गांजा बरामद
पुलिस ने टोल बूथ से कुछ दूरी पर आर्यन रेस्टोरेंट ढाबे के पास एक 12 पहियों वाला ट्रक (नंबर WB 23 B 7992) को संदिग्ध अवस्था में खड़े होते देखा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लिया और चालक से पूछताछ शुरू की।

Nagpur Crime News: नागपुर रूरल पुलिस और एनडीपीएस (NDPS) टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मथानी टोल प्लाजा के पास से 505 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे एनडीपीएस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि ओडिशा के संबलपुर से मुंबई भेजी जा रही एक बड़ी खेप गांजा की नागपुर के रास्ते से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर नागपुर रूरल पुलिस और एनडीपीएस टीम ने मौदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मथानी टोल प्लाजा के पास फंसाना बिछाया।
ट्रक में छिपाया गया था गांजा

चालक का झूठ पकड़ा गया
पकड़े गए चालक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह ओडिशा के संबलपुर से मुंबई जा रहा है और ट्रक में लोहा (Iron) लदा हुआ है। हालांकि, पुलिस को उसके जवाब पर संदेह हुआ और ट्रक की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और ट्रक में रखी 20 बोरियों से करीब 505 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मादक पदार्थ जब्त कर लिया।
अंतरराज्यीय गिरोह का शक
पुलिस उप-निरीक्षक शिवाजी तिपुरने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लोड किया गया था और इसे मुंबई पहुंचाया जाना था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुंबई में इतनी बड़ी मात्रा में यह खेप किसे सौंपी जानी थी। पुलिस को शक है कि इस तस्करी में एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें कई अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है। Nagpur Crime News