Ghaziabad Latest News : गाजियाबाद में भाजपा नेता ने युवक पर चढ़ा दी कार,मौके पर ही मौत,घटना का विडियो हुआ वायरल
Ghaziabad Latest News
भारत
RP Raghuvanshi
19 Jul 2023 05:35 PM
Ghaziabad Latest News - Hindi News, गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी फ्लाईओवर पर एक कल देर रात भाजपा विधायक प्रतिनिधि लिखी कार ने बीच सडक़ पर बैठे युवक को बेरहमी से रौंद डाला। इतना ही नहीं कार के नीचे फंसे होने के बाद भी कार चालाक उसे घसीटता हुआ ले गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार चालक और कार को कब्जे में ले लिया है। हिन्दी न्यूज़ चेतना मंच के सूत्रो के मुताबिक इस हादसे में सडक़ पर बैठे युवक की मौत हो गयी है। मारे गये युवक की शिनाख्त नहीं हो पार्ई है।
Ghaziabad Latest News
हादसे में युवक की मौत
गाजियाबाद में हुई इस दिलदहलाने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कविनगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति सडक़ पर बैठा हुआ है। सामने से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है।।कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
https://twitter.com/i/status/1681534532137390082
भाजपा विधायक प्रतिनिधि की कार Ghaziabad Latest News
Ghaziabad Latest News In Hindi: परिवहन विभाग की साइड पर युवक को कुचलने वाली कार धीरेन्द्र कुमार (सेकेण्ड ऑनर के नाम पर) दर्ज है। कार पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि का स्टीकर लगा हुआ है। घटना के वक्त कुछ युवक सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे, इस वजह से ये खौफनाक वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी सौरभ शर्मा खुद को अनूप शहर के विधायक संजय शर्मा का रिश्तेदार बता रहा है । पुलिस इसके बारे में जांच कर रही है ।
#गाजियाबाद #yogi #modi #bjp #गाज़ियाबाद