Ghaziabad: गाजियाबादः गाजियाबाद महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा मध्यम परिवार की बेटी प्रीति का विवाह मोहित के साथ कराया गया। नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए विवाह समारोह में शहर के लोग बडी संख्या में पधारे। गाजियाबाद महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के संयोजक संदीप सिंघल व वी के अग्रवाल ने बताया कि दोनों संस्थाओं ने प्रीति व मोहित का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ कराया। नव दपंत्ति को बॉक्स वाला डबल बैड, गद्दे, तकिए, चादर, कंबल, एलईडी टीवी, बडी आलमारी, ड्रेसिंग टेबल स्टूल के साथ, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, कैमरा आदि सामान भी दिया गया। विवाह समारोह में प्रीति के माता-पिता संध्या माथुर व गोपाल माथुर के अलावा उनके रिश्तेदार, मित्रगण आदि भी मौजूद रहे। नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान, गुंजन सिंघल, जानकी सिंघल, अरुण अग्रवाल, मोहित गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पुनीत गुप्ता, राजीव मोहन रवि मोहन, संदीप सिंघल, सतीश चंद मित्तल, हरीश मोहन गर्ग, राकेश चंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, स्नेह लता सिंघल, रमा गुप्ता, मेघा बंसल, प्रदीप सिंघल, विभु बंसल, सौरभ कंसल, अंकुर अग्रवाल, वीरेंद्र सारस्वत, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, बी एन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सचिन कोहली, संदीप गोयल, यू एस गर्ग, डी के मित्तल, राकेश मोहन गुप्ता, प्रमोद सिंघल, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव गर्ग, देवेंद्र हितकारी, बी के सिंघल आदि भी मौजूद रहे।