Ghaziabad: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
भारत
RP Raghuvanshi
19 Feb 2022 04:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 Feb 2022 04:13 PM
Ghaziabad: गाजियाबादःलोहिया नगर स्थित राणा प्रताप हायर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह का उदघाटन अमेरिका से पधारे मुख्य अतिथि डॉ रोहित शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रीति वशिष्ठ ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना के पश्चात बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ रोहित शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रीति वशिष्ठ ने स्कूल के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को पढाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। डॉ रोहित शर्मा को स्कूल का डायरेक्टर भी बनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा इस प्रकार दी जानी चाहिए जिससे उनका सर्वोंगीण विकास हो सके और वे खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें। वे शुरू से ही चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे तो उनके लिए जीवन में सफलता का रास्ता अपने आप ही खुल जाएगा। प्रीति वशिष्ठ ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।