Ghaziabad: गाजियाबाद ।। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने लापता दो बच्चों को 24 घंटे में ढूंढकर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुशहाल पार्क, पूजा कॉलोनी,थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद से 2 बच्चे आरिश पुत्र सलीम उम्र करीब 05 वर्ष व अरहान पुत्र वसीम अहमद उम्र करीब 6 वर्ष खेलते- खेलते अचानक गायब हो गए, जिसके संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर मु0अ0सं0 76/2022 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ट्रोनिका सिटी अरविन्द पाठक मय टीम द्वारा द्वारा बच्चों के फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कराकर तथा सूचना को कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित करा कर, दोनों बच्चों को 24 घंटे के अंदर कुशल बरामद कर, बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।