Ghaziabad: कस्तूरबा विद्यालयों के लिए मिले धन को नहीं किया जा रहा खर्च
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:07 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः प्रदेश में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को वार्षिक कार्ययोजना के तहत राज्य परियाजना कार्यालय द्वारा धनराशि दी गई थी। इस धनराशि से विद्यालयों में विभिन्न कार्य होने थे, मगर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय इसमें रूचि ही नहीं दिखा रहे हैं। इस पर राज्य परियोजना निदेशक ने नाराजगी भी व्यक्त की है। राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 के 10 महीनों में अधिकांश जिलों में 75 प्रतिशत से भी कम धनराशि खर्च की गई है। इससे साफ है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कार्यो का निष्पादन समय से नहीं हो रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। गाजियाबाद के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए एक लाख 65 हजार 125 रूपये दिए गए थे। इनमें से 72 हजार 390 रूपये ही खर्च हो पाए जो 43ण्84 प्रतिशत है। 92 हजार 375 रूपये अभी विद्यालयों के खातों में ही पडे हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को निर्देश दिया है कि प्रत्येक माह व्यव की गई धनराशि की समीक्षा प्रभारी या सहायक वित्त लेखा अधिकारी से कराकर पांच तारीख तक प्रबंधन पोर्टल पर मदवार विवरण अपलोड करें। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 की कोई देयता लंबित रहने पर उसके लिए बेसिक शिक्षक अधिकारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अधिकारी के व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार रहने की चेतावनी भी दी है।