पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर युवती से 2 लाख 81 हजार ठगे
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
09 Nov 2023 08:56 PM
Ghaziabad News आजकल पार्ट टाइम नौकरी या फुल टाइम नौकरी अथवा अपना व्यवसाय खोलकर लाखों की कमाई जैसे टेलीफोन या विज्ञापन काफी लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं। और लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं। और साइबर क्राइम करने वाले मासूम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लोनी थाना अंतर्गत डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी से सामने आया है। अंकुर विहार कॉलोनी की रहने वाली एक युवती मेघा शर्मा को नौकरी का झांसा देकर ठगों ने करीब 2 लाख 81 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। और उसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। मेघा शर्मा ने साइबर क्राइम मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठग ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठग लिए रुपये
अंकुर विहार कॉलोनी में रहने वाली मेघा शर्मा ने साइबर क्राइम विभाग को अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी की जरूरत थी। और वह पार्ट टाइम नौकरी के लिए खोज कर रही थी। इस दौरान उनका एक ठग से संपर्क हो गया। ठग ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
Ghaziabad News in hindi
जब तक ठगी का अहसास हुआ तब तक वह ठगी जा चुकी थी
मेघा शर्मा के मुताबिक उक्त ठग ने 2 लाख 81 हजार रुपये अलग-अलग खाते में ट्रांसफर करा लिए। और अब मैं सोच रही थी कि उसकी पार्ट टाइम नौकरी लग जाएगी तो लंबे समय तक उसे काम की चिंता नहीं रहेगी। लेकिन ठग ने 2 लाख 81000 खाते में ट्रांसफर करने के बाद अपना फोन बंद कर दिया। मेघा को तब अपनी गलती का एहसास हुआ कि उसने पार्ट टाइम नौकरी के चक्कर में पैसे का इंतजाम करके नौकरी की जगह उल्टा पैसे दिए और ठग के झांसे में आ गई।
साइबर क्राइम खंगाल रही है खातों की जानकारी
एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम की टीम खातों की जानकारी निकाल रही है। हाथों में ट्रांसफर होने के बाद पैसा कहां गया किसने निकाला यह सब जानकारी सामने आएगी और तब तक पर कार्रवाई की जा सकेगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।