Ghaziabad News : 5 दिवसीय पूर्व जन्म थैरेपी कार्यशाला ने निराश लोगों के जीवन में भरी नई आशा
5 दिवसीय पूर्व जन्म थैरेपी कार्यशाला मे निराश लोगों के जीवन में नई आशा भरते संस्था के सदस्य।
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:57 AM
Ghaziabad : गाजियाबाद। टी.एम.एल.पी. एवं होलिस्टिक लाइफकेयर फॉउन्डेशन इंडिया द्वारा मुरादनगर में छोटी गंगा के किनारे,चितौड़ा पुल के पास स्थित कल्पतरू आश्रम में आयोजित 5 दिवसीय पूर्वजन्म प्रतिगमन (पी.एल.आर.थेरैपी) कार्यशाला का हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई। योगी प्रवीण आर्य ने बताया कि कार्यशाला में देश के राज्यों के विभिन्न शहरों के 33 लोगों ने पी.एल.आर थैरेपी के माध्यम से निराश लोगों के जीवन में आशा की किरण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला के अंतिम दिन देश के प्रख्यात आध्यात्मिक विभूति गुरू पवन सिंहा मुख्य अतिथि रहे। गुरू पवन सिंहा ने कहा कि पूर्वजन्मों का फल हमें भोगना ही पडता है।ऐसे में हम अपने पूर्वजन्मों के बारे में जानकर असाध्य रोगों से मुक्ति पा सकते हैं और अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। होलिस्टिक लाइफकेयर फॉउन्डेशन इंडिया देश भर में पूर्व जन्म प्रतिगमन कार्यशाला का आयोजन कर पी.एल.आर. थेरेपी के माध्यम से असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन में सुख का नया सवेरा लाने का पुण्य का काम कर रही है,जिसके लिए संस्था के संचालक बधाई के पात्र हैं।
Ghaziabad News :
मुम्बई से पधारे पीएलआर थैरेपी विशेषज्ञ डॉ पीयूष सक्सेना ने बताया कि पी.एल.आर. थेरेपी न केवल अवसाद ग्रस्त लोगों के जीवन में आशा का संचार करती है अपितु लाइलाज एवम क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या, विकराल आर्थिक समस्या, अनसुलझे व बिगड़ते रिश्ते, मन में समाया किसी भी तरह के डर जिसका लाख कोशिशों के बाबजूद समाधान न मिल रहा हो उसका समाधान करती है। पी.एल.आर. थेरेपी के जरिए असाध्य रोगों जैसे माइग्रेन, कमर, हाथ, पैर का दर्द, डिप्रेशन, अस्थमा आदि रोगों से पूरी तरह से मुक्ति पाई जा सकती है।
Ghaziabad News :
दिल्ली विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान की प्रोफेसर तथा पी.एल.आर.थैरेपिस्ट डॉ श्रुति सहरावत ने पूर्व जन्म परिगमन के मनोवैज्ञानिक पक्ष के बारे में बताया।
पीएलआर थैरेपी विशेषज्ञ, मिलेनियर माइंड सेट एवम मिरेकल मॉर्निंग के फाउंडर अमरेश शर्मा ने बताया कि अगर किसी अपने की अचानक मौत हो जाए तो उस असहनीय मानसिक कष्ट से निजात पाने के लिए भी इस थेरेपी का इस्तेमाल होता है।
पीएलआर थैरेपी का प्रशिक्षण लेने वालों ने ध्यान व गीता ज्ञान द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने की कला भी सीखी और भाग-दौड़ भरी जि़ंदगी से दूर, मस्ती व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जंगल में स्थित कल्पतरू आश्रम में जिंदादिली के साथ जीवन जीने का मंत्र सीखा।
राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी ने सभी अयोजको, अतिथियों तथा प्रशिक्षुओं का सम्मान किया।