
हल्दू की उपयोगिता बताते हुए सुभाष देशयोगी ने बताया कि यह पौधा सांस की बीमारियों एवं कफ दोष ठीक करने में बेहद लाभकारी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण वहां पर मौजूद ऑफिसर्स ने देखा। सभी ने देशयोग संस्था के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
बेल गाजियाबाद के अधिकारी आदित्य सिंह बागवान ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि सभी 5-5 पौधों को गोद लें और बच्चों की भांति इनकी निगरानी करें। प्रतिभागियों ने अगले एक साल तक पौधों की नियमित निगरानी करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बेल गाजियाबाद की तरफ से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेंद्र, हितांशु, उप महाप्रबंधक आदित्य, नीरेश, बालमुकुंद, पूनम और देशयोग की तरफ से सुभाष, रोहताश, हरिकिशन, रजनीश और मनोरमा इत्यादि उपस्थित रहे।