डीएलएफ स्कूल के 500 छात्रों ने संविधान मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली
डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद के छात्रों ने भारत के संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद के छात्रों ने भारत के संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली। संवाद संविधान दिवस पर रविवार को छात्रों ने हमारे लोकतंत्र को आकार देने वाले मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा की, जिसमें लगभ 500 छात्रों ने संविधान में अंतर निहित लोकतंत्र के मूल्य को आत्मसात कर संविधान की गरिमा और लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सामान्य भाईचारा न्याय और संप्रभुता की शपथ ली।
हम सबको राष्ट्र का एक बेहतर नागरिक बनना होगा
इस अवसर पर नाज़ रिज़वी, निदेशक, एनएमएनएच, एमओईएफ और सीसीएनएमएनएच, एमओईएफ ने कहा, भारतीय संविधान में भारत के लोकतंत्र की आत्मा बसती है और हमारे आगे की पीढ़ी को भारतीय संविधान के मूल्य, न्याय, कर्तव्य निष्ठा, बराबरी और संप्रभुता सद्भाव और आपसी प्यार के मूल्यों को आत्मसात करके राष्ट्र का एक बेहतर नागरिक बनना होगा। और यही हमारे संविधान का सबसे बड़ा सम्मान है। संविधान में राष्ट्र के हर पहलुओं को समेट कर राष्ट्र और नागरिकों के बेहतर विकास के लिए तमाम मूल्य निर्धारित किए गए हैं और हमें उन मूल्यों को आत्मसात करके पल्लवित करना होगा। इस अवसर पर छात्रों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाते हुए और उसके सम्मान में सद्भाव एकता न्याय और भाईचारे की शपथ लेते हुए संविधान की प्रस्तावना की गरिमा के मूल मकसद को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया।
[caption id="attachment_128312" align="alignleft" width="300"] Ghaziabad News[/caption]
Ghaziabad News in hindi
छात्रों ने सद्भाव एकता और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली
पब्लिक स्कूल के 500 छात्रों ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित सद्भाव बराबरी न्याय एकता और संप्रभुता के मूल्यों को आत्मसात कर पल्लवित करने की शपथ ली। संविधान दिवस को बच्चों ने नागरिक मूल्य पर चर्चा की। और राष्ट्र के लिए हमेशा तत्पर रहकर उसके विकास और न्याय कर्तव्य निष्ठा के मूल्य पर चलने की शपथ ली।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।