Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
Ghaziabad News
घटना गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत दिखाते हुए खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल आरोपी पति अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का शक करता था। जिसके कारण उसने बिना सोचे-समझे अपनी पत्नी का गला फावड़े से काटकर मौत की घटना को अंजाम दिया। पत्नी की हत्या कर आरोपी मौके पर ही फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पत्नी को सुलाया मौत की नींद
मृतका की पहचान 36 वर्षीय फरजाना के रूप में हुई है। जिसके पांच बच्चे हैं। शनिवार रात फारजाना चापपाई पर लेटकर मोबाइल चला रही थी। इसी बीच नशे की हालत में आरोपी ने फरजाना पर फावड़े से हमला कर दिया। मासूम बेटी के रोकने पर भी आरोपी पिता नहीं रुका और पत्नी पर हमला करता रहा। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके पर ही फरार हो गया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मृतका को एक महीने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी मृतका पर अवैध सम्बन्ध का शक करता था, जिसके कारण उसने पत्नी की हत्या की। हालांकि मृतका के अवैध सम्बन्ध की बात पर किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लगातार आरोपी की तलाश कर रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।