गाजियाबाद में लगातार बारिश के कारण हुआ बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी इमारत
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:18 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है की गाजियाबाद शहर में हो रही बारिश के कारण लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र लक्ष्मी गार्डन में शुक्रवार सुबह जर्जर मकान गिर गया। इस हादसे में एक 52 साल की महिला की मौत हो गई, जबके मलबे में दबने से दो लड़कियां गम्भीर रूप से घायल है। वहीं इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही इस घटना की खबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल में तीन लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें एक की मौत हो गई।
मां और बेटियां मलबे में दबी Ghaziabad News
बता दें लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में सुंदरी देवी 52 वर्ष पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार अपने तीन बेटियां वर्षा 20 साल, प्रीति 15 वर्ष, लक्ष्मी 13 वर्ष व दो लड़के राजन 24 वर्ष, सागर 17 वर्ष के साथ रहती थी। वह घर में कपड़े का घरेलू काम कर गुजर बसर कर रही थी। मकान में दो कमरे हैं। एक कमरे में बेटे सो रहे थे। दूसरे कमरे में मां और बेटियां सो रही थी। शुक्रवार अल सुबह पांच बजे अचानक कमरे का छत और दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें मां और बेटियां मलबे में दब गई। चीख पुकार सुन आसपास व परिवार के लोग दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने सुंदरी देवी को मृत मरा हुआ घोषित कर दिया। जबकि घायल वर्षा 20 वर्ष वी लक्ष्मी 13 वर्ष का उपचार दिल्ली के जीटीवी में चल रहा है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।