क्रॉसिंग की पंचशील अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:34 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद की क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग का कारण घर के मंदिर में पूजा स्थल में इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि कमरे के अंदर से बाहर बालकनी तक आग की लपटें धू धू उठ रही थी। आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
फ्लैट के अंदर का सामान जलकर खाक
आग की इस घटना में क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 960 ए टावर 2ए में लगी। फ्लैट के अंदर का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक जो युवक यहां रहता था वह समय रहते आग से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।
Ghaziabad News in hindi
जानकारी के मुताबिक आग 960 ए टावर 2ए में लगी
गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के पंचशील अपार्टमेंट एक फ्लैट में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग 960 ए टावर 2ए में लगी है। घर के अंदर मंदिर पूजा स्थल पर लगाई गई इलेक्ट्रिक लाइट्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सोसायटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं होने की जानकारी मिली है। इस फ्लैट में घर के मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स लगी थी उस लाइट्स में शॉर्ट सर्किट की आशंका मानी जा रही है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।