
Ghaziabad News : (चेतना मंच)। गाजियाबाद में एक नई केरला स्टोरी सामने आई है। गाजियाबाद पुलिस ने नोएडा की बीपीओ में काम करने वाली एक लडक़ी का धर्मांतरण कराने वाले युवक समेत पूरे गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने लडक़ी के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद राहुल अग्रवाल से मोहम्मद राहिल बने उसके दोस्त समेत मोहम्मद मशीन और अब्दुल्ला और सौरभ खुराना को गिरफ्तार किया है।
इस गैंग का खुलासा करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे गैंग का मास्टर माइंड सौरव खुराना उर्फ अब्दुल्लाह है जोकि दारुल उलूम से पढ़ा हुआ है, उससे पहले बीडीएस की तैयारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में की थी।
गाजियाबाद पुलिस बताया कि दिल्ली एनसीआर में धर्म परिवर्तन कराने वाला बड़े गैंग सक्रिय था। जिसकी जांच की जा रही थी। अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना ने 2014 में इस्लाम धर्म अपनाया था। अब्दुला पहले सौरभ खुराना था जिसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वीडीएस की पढ़ाई की थी।
वहीं, दूसरी तरफ मोहम्मद राहिल और राहुल अग्रवाल ने खोड़ा की रहने वाली नीरू बिष्ट को अपने जाल में फंसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया। पुलिस ने जांच में 700 पेज की व्हाट्सअप चैट रिकवर की है। पुलिस का कहना है कि राहिल के मोबाइल फोन से नीलू के कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिससे उसे ब्लैकमेल करता था और वह मुस्लिम धर्म में ही रहे उसके लिए कुछ वीडियो का इस्तेमाल करता था। Ghaziabad News