Ghaziabad News : आरना श्रीवास्तव ने जीती नासा की कलाकृति प्रतियोगिता
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:54 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद मेरठ रोड की कक्षा 5 की छात्रा आरना श्रीवास्तव को बडी उपलब्धि प्राप्त हुई है। आरना श्रीवास्तव को अंतर्राष्ट्रीय कलाकृति प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि के बाद आरना को बधाई मिल रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन कराया गया था। इस प्रतियोगिता में विश्व 33 देशों के चार से 12 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा पूरी दुनिया को दिखाई थी। प्रतियोगिता में आरना श्रीवास्तव ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी रॉय ने आरना की उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि आरना ने अपने स्कूल, शहर, प्रदेश ही नहीं पूरे देश का गौरव बढाया है। उन्होंने बताया कि विजेता विजेता कलाकृति का उपयोग विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, अंतरिक्ष यात्रियों, अंतरिक्ष में बढ़ते भोजन और अन्य विविध विषयों के बारे में शिक्षित करने और प्रत्येक महीने के लिए अलग-अलग अंतरिक्ष से संबंधित विषयों के साथ एक कैलेंडर बनाने के लिए किया जाता है।