नोएडा के बाद गाजियाबाद के दो घरों में AC ब्लास्ट, घर से उठी आग की लपटें
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:31 AM
Ghaziabad News : इस प्रचंड गर्मी में कई जगहों से एसी फटने और आग लगने का मामला सामने आता जा रहा है। हाल ही में नोएडा शहर से एसी फटने का मामला सामने आया था। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला से एसी फटने की एक घटना सामने आई है जिससे आस-पास के इलाके में हडकंप मच गया है।
Ghaziabad News
नोएडा शहर के बाद अब गाजियाबाद जिला के वैशाली के एक सोसाइटी के घर में एसी ब्लास्ट हो गया जिससे पूरी सोसाइटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मामला आज सुबह (6 जून) का बताया जा रहा है। एसी के फटने से पहली और दूसरी मंजिल में धू-धूकर आग लग गई जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-06-at-10.21.38-AM.mp4"][/video]
एक और मामला आया सामने
बता दें इसके अलावा गाजियाबाद जिले के पॉश इलाके वसुंधरा के सेक्टर-1 में स्थित सोसायटी के भी एक घर में एसी ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। जिसके कारण बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसकी लपटे पहली और दूसरी मंजिल में जा पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एलपीजी कनेक्शन भी काट दिया गया। फिलहाल इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।